केंद्र सरकार ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर प्रतिबंध लगाया गया :

त्वरित खबरे :

28 सितंबर 2022

नई दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) को आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के लिए 5 साल के लिए बैन कर दिया है (ban on PFI). केंद्र सरकार ने अपने नोटिफिकेशन में कहा है कि वैश्विक आतंकी संगठनों के साथ संबंध और कई आतंकी मामलों में शामिल होने के लिए पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर प्रतिबंध लगाया गया है.

जानकारी के मुताबिक गृह मंत्रालय ने पीएफआई (PFI) को 5 साल के लिए प्रतिबंधित संगठन (ban on PFI) घोषित किया है. इसके अलावा उसके 8 सहयोगी संगठनों पर भी कार्रवाई की गई है. गृह मंत्रालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि सरकार यूएपीए की धारा 3 (1) के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए PFI और उसके सहयोगियों या सहयोगियों या मोर्चो को गैरकानूनी संघ घोषित करती है.

300 से ज्यादा गिरफ्तारी

गौरतलब है कि 22 सितंबर और 27 सितंबर को NIA, ED और राज्यों की पुलिस ने PFI पर छापेमारी की थी. पहले राउंड की छापेमारी में 106 और दूसरे राउंड की छापेमारी में PFI से जुड़े लोग 247 गिरफ्तार/हिरासत में लिए गए. बता दें कि PFI को बैन करने की मांग लगातार उठ रही थी.