मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का शराब बंदी में फैसला क्या होगा ?

त्वरित खबरे :

27 सितंबर 2022

राजनादगाँव : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नवरात्रि के पहले दिन राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ पहुंचे। यहां माता बम्लेश्वरी के दरबार में माथा टेकने के बाद वो दुर्ग और भिलाई में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए। महाराजा अग्रसेन जयंती के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा- मैंने लोगों की जेब में पैसे डालने का काम किया। ऐसा करके मैंने अर्थव्यवस्था की जड़ों को सींच दिया है। छत्तीसगढ़ में शराब बंदी पर सीएम ने कहा कि, शराब बंदी की जाएगी, लेकिन यह फैसला जल्दबाजी में नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में शराब बंदी की जाएगी, लेकिन यह फैसला जल्दबाजी में नहीं किया जाएगा। शराब एक सामाजिक बुराई है। सब मिलकर ही उसको करेंगे। आंध्र प्रदेश और हरियाणा राज्य में जल्दबाजी में फैसला लेकर शराब बंदी की गई। इसके बाद सरकार को अपना फैसला वापस लेना पड़ा। गुजरात में शराब बंदी है, लेकिन जिस ब्रांड की शराब चाहिए वह मिल जाती है। बिहार में शराब बंदी है, लेकिन लोग सेनेटाइजर और जहरीली शराब पीकर मर रहे हैं। इसलिए इसे बंद करने के लिए जल्दबाजी में फैसला लेना गलत है। एक गांव में वहां के लोग आगे आए और निर्णय लिया कि वहां शराब बंदी होगी। अच्छा फैसला है। छत्तीसगढ़ में भी लोगों को इसके लिए आगे आना होगा। जन जागरूकता लाकर ही शराब बंदी करेंगे।