राजनांदगांव 24 सितम्बर 2022।
नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि राजनांदगांव क्षेत्रांतर्गत यातायात नगर स्थित उच्च स्तरीय जलागार को साफ कराया जाना है, सफाई करने के कारण यातायात नगर स्थित उच्च स्तरीय जलागार नहीं भर पायेगा। जिससे यातायात नगर (क्षमता 13 लाख लीटर) टंकी से कल दिनांक 24 सितम्बर 2022 दिन शनिवार को शाम के समय पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। जिसके कारण रेवाडीह, पेण्ड्री, ईस्कान विहार, जीवन आवास, अटल विहार कालोनी व मेडिकल कालेज क्षेत्र में दिनांक 24 सितम्बर 2022 शनिवार की शाम की पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी। दिनांक 25 सितम्बर 2022 रविवार से पेयजल सप्लाई यथावत रहेगी। उन्होंने नागरिकों से असुविधा के लिये खेद व्यक्त करते हुये सहयोग करने की अपील की है।