12/सितंबर/2022
बजरंगपुर नवागांव में गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना रविवार दोपहर की है। जानकारी मुताबिक श्यामा रेसिडेंसी में रहने वाला दिवेंद्र यादव अपने समिति के सदस्यों के साथ गणेश प्रतिमा के विसर्जन के लिए गया था। जहां प्रतिमा विसर्जन के दौरान नहाते हुए वह गहराई वाले हिस्से में चला गया। दिवेंद्र गहराई में डूब गया, जिसे अन्य युवकों ने जैसे तैसे बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज हास्पिटल पहुंचाया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।