75 प्रतिशत अटेंडेंस कंपलसरी करने के विरोध में मैनिट में छात्रों का हंगामा, 300 से ज्यादा छात्रों ने दोनों गेट पर जड़ा ताला

त्वरित खबरे

 भोपाल सितम्बर 1, 2022

अटेंडेंस, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट मुद्दे पर एक बार फिर से मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (Maulana Azad National Institute of Technology) के छात्र लामबंद हो गए हैं। 75 प्रतिशत अटेंडेंस अनिवार्य को हटाने समेत अन्य मांगों को लेकर मैनिट    ( MANIT) में छात्रों का प्रदर्शन दूसरे दिन गुरुवार को भी जारी रहा। मैनिट में करीब 300 छात्रों ने दोनों गेट पर ताला लगाकर जमकर हंगामा कर रहे हैं।

दूसरी तरफ छात्रों और प्रबंधन की सुलाह की कोशिश जारी है। आंदोलित छात्रों के लिए MANIT प्रबंधन ने पत्र जारी किया है। प्रबंधक के मुताबिक छात्रों को सेमेस्टर के आखिरी तक 75 फीसदी अटेंडेंस पूरी करने की मोहलत दी गई है। वहीं छात्रा नहीं आने वाले छात्रों को क्लास क्यों नहीं आ रहे इसका सबूत देना होगा। सबूत देने पर सब्जेक्ट टीचर मान्य करेगा। प्रबंधन ने कहा कि 2 सितंबर तक चलने वाले मिनी टेस्ट में शामिल नहीं होने वाले छात्रों के लिए अलग से मिनी टेस्ट आयोजित किया जाएगा।

दरअसल मैनिट प्रबंधन ने परीक्षा में बैठने के लिए 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य का आदेश जारी किया। इस आदेश पर छात्रों का कहना है कि अलग-अलग एक्टिविटी के कारण छात्रों की उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम है। छात्रों की आपत्ति है कि ऐसी स्थिति में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अटेंडेंस होना मुश्किल है। कॉलेज प्रबंधक जानबूझ कर छात्रों को परीक्षा से वंचित करने का षड्यंत्र रच रहा है।