भिलाई के फोम गोदाम में भीषण आग, देखते ही देखते लाखों के सोफे-गद्दे जलकर राख

त्वरित खबरें : पायल रिपोर्टिंग

भिलाई। छावनी चौक स्थित जगदंबा फोम के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि गोदाम में रखे सोफे, गद्दे और फोम समेत लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। वहीं छावनी थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। गोदाम में ज्वलनशील सामान होने के कारण आग तेजी से फैल गई। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। शॉर्ट सर्किट समेत अन्य संभावित कारणों की जांच की जा रही है। कुल नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।