महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर को लेकर जांच एजेंसियों की कार्रवाई जारी है। सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए CBI सौरभ चंद्राकर को दिल्ली ले गई है। इस मामले में एक पूर्व कांग्रेस विधायक और सट्टा प्रमोटर के सौरभ चंद्राकर से मिलने की जानकारी भी सामने आई है।
वहीं, प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से अदालत में दिया गया आवेदन भी चर्चा में है। बताया जा रहा है कि जज ने ED के आवेदन को फिलहाल प्री-मैच्योर (समय से पहले) बताते हुए स्वीकार नहीं किया।
महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में पहले से ही ED और CBI जांच कर रही हैं। इस मामले में सट्टा नेटवर्क, वित्तीय लेन-देन और कथित तौर पर जुड़े लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। सौरभ चंद्राकर की दिल्ली ले जाए जाने की कार्रवाई और पूर्व विधायक से मुलाकात की खबर के बाद मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।