बाफना हाउस सुसाइड केस में युवती के परिजनों ने मौत को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। परिजनों का आरोप है कि युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या की गई है। उनका दावा है कि युवती के शरीर पर नोचने के निशान मिले हैं। साथ ही प्राइवेट पार्ट में रुई मिलने की बात भी सामने आई है।
घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और लोगों ने संबंधित शॉप में तोड़फोड़ भी की। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल मामले में दुष्कर्म और हत्या के आरोपों की पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही हो सकेगी। पुलिस जांच में जुटी है। युवती की मौत के पीछे की वास्तविक वजह और घटनाक्रम का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो पाएगा।