उत्तराखंड में बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा एक हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। हेलिकॉप्टर में कुल 6 लोग सवार थे। हादसे के दौरान पहाड़ी पर मौजूद लोगों ने हेलिकॉप्टर को गिरते हुए अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद हादसे को लेकर चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल हेलिकॉप्टर क्रैश होने के कारणों और उसमें सवार सभी लोगों की स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।