कोरबा। जिले में दो अलग-अलग जगहों पर विशालकाय अजगर मिलने से लोगों में दहशत फैल गई। एक जगह करीब 8 फीट लंबा अजगर बिजली के मीटर-बोर्ड के पास बैठा मिला, जबकि दूसरी घटना में करीब 9 फीट लंबा अजगर कॉलोनी के अंदर घुस गया।
दोनों घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने सांप को देखकर तत्काल इसकी सूचना संबंधित लोगों को दी।
दोनों घटनाएं गुरुवार रात की बताई गई हैं। पहली घटना पुरानी बस्ती में रात करीब 9:30 बजे हुई, जबकि दूसरी घटना रात करीब 10:30 बजे सीएमपीडीआई कॉलोनी मानिकपुर में सामने आई। सूचना मिलने पर वन्यजीव रेस्क्यू टीम के प्रमुख जितेंद्र सारथी और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों अजगरों को सुरक्षित पकड़ा। बाद में उन्हें उनके प्राकृतिक आवास जंगल में छोड़ दिया गया।
Tarun Chhattisgarh
रेस्क्यू टीम की समय पर कार्रवाई से किसी तरह की अनहोनी नहीं हुई। टीम ने लोगों से अपील की है कि घर या कॉलोनी में सांप दिखाई देने पर खुद पकड़ने या मारने की कोशिश न करें। सुरक्षित दूरी बनाए रखें और तत्काल प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें।