बिलासपुर में दर्दनाक हादसा: अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे बहे, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी
बिलासपुर। दयालबंद स्थित मधुबन इलाके में शनिवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। अरपा नदी में नहाने गए दो बच्चे पानी में बह गए। दोनों की तलाश में SDRF और पुलिस की टीम जुटी है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक मधुबन अटल आवास निवासी 12 वर्षीय आयान अंसारी और 16 वर्षीय इमरेश मोहल्ले के पास अरपा नदी में नहाने गए थे। नहाते समय दोनों गहरे गड्ढे वाले हिस्से में चले गए और संतुलन बिगड़ने से बह गए।
आसपास के लोगों ने बचाने की कोशिश की लेकिन दोनों पानी में लापता हो गए। सूचना पर परिजन और मोहल्लेवासी मौके पर पहुंचे।
गोताखोर देरी से पहुंचे, लोगों में आक्रोश
परिजनों का आरोप है कि हादसे के सवा घंटे बाद भी गोताखोर मौके पर नहीं पहुंचे। इससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस और SDRF की टीम युद्धस्तर पर नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है।