शिवनाथ नदी में बढ़ा जलस्तर, महादेव घाट मार्ग बंद; गणेश विसर्जन पर भी रोक

त्वरित खबरें :अरुण रिपोर्टिंग

दुर्ग पुलिस ने 26 सितंबर को महादेव घाट मार्ग को लेकर नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। अमलेश्वर से रायपुर जाने वाले महादेव घाट मार्ग पर जलस्तर काफी बढ़ने के कारण आवागमन बाधित हो गया है। पुलिस ने नागरिकों से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस मार्ग का उपयोग नहीं करने की अपील की है।

पुलिस के अनुसार, नागरिक आवागमन के लिए मुख्य मार्ग अथवा तरीघाट मार्ग का उपयोग करें। जलस्तर बढ़ने के कारण महादेव घाट क्षेत्र में आवाजाही करना जोखिमपूर्ण हो सकता है।

वहीं, पुलगांव स्थित शिवनाथ नदी के पुल के पास जल बहाव बढ़ गया है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से यहां गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन नहीं किया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और सुरक्षित मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।