बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के उतला जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखा गया नक्सलियों का हथियारों का डंप बरामद किया गया है। जवानों ने मौके से AK-47 समेत 3 रायफल, 9 एमएम पिस्टल और बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल) अमन झा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि उतला गांव के जंगल में नक्सलियों ने हथियार और गोला-बारूद छिपाकर रखा है। सूचना के आधार पर भैरमगढ़ थाना पुलिस बल और डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) की टीम को जंगल में सर्चिंग के लिए रवाना किया गया।
सर्चिंग के दौरान जवानों को एक स्थान संदिग्ध लगा। जब वहां तलाशी ली गई तो जमीन के नीचे गाड़कर रखा गया नक्सली डंप बरामद हुआ। जवानों ने सावधानीपूर्वक डंप को बाहर निकालकर हथियार और कारतूस सुरक्षित रूप से बरामद किए।
नक्सली डंप से क्या-क्या मिला?
- 01 नग AK-47 रायफल
- 01 नग .315 बोर रायफल
- 01 नग सिंगल शॉट रायफल
- 01 नग 9 एमएम पिस्टल
- 02 नग AK-47 मैगजीन
- 45 नग AK-47 जिंदा राउंड
- 25 नग 9 एमएम जिंदा राउंड
- 06 नग .315 बोर रायफल के जिंदा राउंड