राजनांदगांव: शिक्षकों को सोलर पैनल लगाने के लिए किया जा रहा प्रेरित, सूर्यघर योजना से 1167 उपभोक्ताओं का बिजली बिल हुआ शून्य

त्वरित ख़बरें:अरुण रिपोर्टिंग

राजनांदगांव, 27 जुलाई। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत राजनांदगांव जिले में युद्ध स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। योजना का उद्देश्य बिजली उपभोक्ताओं को ऊर्जा उत्पादक (ऊर्जादाता) बनाना है। इसी क्रम में नगर निगम के टाउन हॉल में निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम ने संकुल शैक्षिक समन्वयकों की बैठक लेकर शिक्षकों को योजना का लाभ लेने और अपने घरों में सोलर पैनल लगाने के लिए प्रेरित करने की अपील की।

योजना का उद्देश्य बताया

बैठक में आयुक्त जी.आर. मरकाम ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसके माध्यम से घरों की छत पर सोलर पैनल लगाकर बिजली का उत्पादन किया जा सकता है, जिससे बिजली बिल में बड़ी राहत मिलने के साथ-साथ ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है।

शिक्षकों को बनाया जाएगा जागरूकता अभियान का हिस्सा

आयुक्त ने बताया कि शिक्षा विभाग राज्य का सबसे बड़ा विभाग है और बड़ी संख्या में शिक्षक निकाय क्षेत्र में निवास करते हैं। इसलिए संकुल समन्वयकों के माध्यम से सभी शिक्षकों तक योजना की जानकारी पहुंचाकर उन्हें सोलर पैनल लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि योजना का व्यापक स्तर पर क्रियान्वयन हो सके।

जिले में चल रहा विशेष अभियान

आयुक्त ने कहा कि जिले में अधिक से अधिक सोलर पैनल लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर नियमित रूप से इसकी समीक्षा कर रहे हैं, जबकि महापौर वार्डों और कॉलोनियों में जाकर लोगों को योजना की जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. रमन सिंह भी जिले के करीब 400 लाभार्थियों से संवाद कर चुके हैं, जिनका बिजली बिल शून्य हो चुका है।

1167 उपभोक्ताओं का बिजली बिल हुआ शून्य

विद्युत मंडल के सहायक अभियंता रोहित मंडावी ने योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जिले में अब तक लगभग 4,000 लोगों ने सोलर पैनल लगवाया है, जिनमें से 1,167 उपभोक्ताओं का बिजली बिल शून्य हो गया है। उन्होंने बिजली उत्पादन, खपत, नेट मीटरिंग और आवेदन प्रक्रिया की भी जानकारी दी।

सब्सिडी और लोन की जानकारी दी गई

लीड बैंक मैनेजर मोनिस शर्मा ने योजना के तहत केंद्र एवं राज्य सरकार से मिलने वाली सब्सिडी, बैंक लोन, आवश्यक दस्तावेज, लागत और ब्याज संबंधी जानकारी विस्तार से दी।

बैठक में नगर निगम के कार्यपालन अभियंता दीपक खांडे, यू.के. रामटेके, प्रणय मेश्राम, विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजूराम साहू, बीआरसी भगत सिंह, विद्युत मंडल के अधिकारी एवं संकुल शैक्षिक समन्वयक उपस्थित रहे।

, 27 जुलाई। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत राजनांदगांव जिले में युद्ध स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। योजना का उद्देश्य बिजली उपभोक्ताओं को ऊर्जा उत्पादक (ऊर्जादाता) बनाना है। इसी क्रम में नगर निगम के टाउन हॉल में निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम ने संकुल शैक्षिक समन्वयकों की बैठक लेकर शिक्षकों को योजना का लाभ लेने और अपने घरों में सोलर पैनल लगाने के लिए प्रेरित करने की अपील की।