बचपन प्ले स्कूल में उत्कृष्ट परिणाम, छात्र दिव्यांश ने पाया प्रथम स्थान

त्वरित खबरें ( अरुण रिपोर्टिंग)

राजनांदगांव। प्राथमिक शाला बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष बचपन प्ले स्कूल, दुर्गा चौक के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। कक्षा पांचवीं की छात्रा याहाना जैन ने 95 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि छात्र दिव्यांश सोनी ने 93.7 प्रतिशत अंक हासिल कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दिव्यांश, लाल टोपी राजू सोनी एवं श्रीमती कामिनी सोनी के सुपुत्र हैं।

विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं ने भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए उच्च अंक प्राप्त किए, जिससे पूरे स्कूल परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल बना हुआ है। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्राचार्य ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।