धमधा पुलिस की अनोखी कार्रवाई: सांस्कृतिक कार्यक्रम में युवाओं से 800 लोहे के कड़े उतरवाए

त्वरित ख़बरें :अरुण रिपोर्टिंग

धमधा पुलिस की अनोखी कार्रवाई: सांस्कृतिक कार्यक्रम में युवाओं से 800 लोहे के कड़े उतरवाएजिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए धमधा पुलिस ने एक अलग पहल की। मंडी संघ द्वारा आयोजित गणेश उत्सव के दौरान पूनम के चंदा सांस्कृतिक कार्यक्रम में पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर लगभग 800 लोहे के कड़े उतरवाकर सुरक्षित रखवाए।बता दें कि 2 अक्टूबर को आयोजित इस कार्यक्रम में धमधा सहित आसपास के जिलों से 5 से 6 हजार लोग पहुंचे थे। भीड़ को देखते हुए थाना धमधा पुलिस ने पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी।👉 क्यों उतरवाए कड़े?

पुलिस के अनुसार अक्सर ऐसे लोहे के कड़े मारपीट और विवाद के दौरान हथियार के रूप में इस्तेमाल होते हैं। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए युवाओं की चेकिंग कर ये कड़े उतरवाए गए।👉 साइबर और नशे के प्रति जागरूकता:

कार्यक्रम के दौरान मंच से पुलिस ने लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीके बताए - अनजान लिंक पर क्लिक न करें, OTP किसी को न बताएं। साथ ही नशामुक्ति का संदेश भी दिया।पुलिस की सतर्कता से पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस कार्रवाई में निरीक्षक महेश ध्रुव और धमधा स्टाफ की अहम भूमिका रही।