PSC से निर्देश किए जारी : पुरातत्व अधिकारी समेत 7 पदों के लिए 17 अगस्त को इंटरव्यू....

त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरों

संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ में पुरातत्वीय अधिकारी, पुरालेखवेत्ता, मुद्राशास्त्री, पुरातत्ववेत्ता एवं संग्रहाध्यक्ष के कुल 7 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए 17 अगस्त को साक्षात्कार होंगे। इस भर्ती के लिए कुछ महीने पहले आवेदन मंगाए गए थे। कुछ दिन पहले दस्तावेज सत्यापन हुआ। इसके आधार 19 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चिंहाकित किया गया है।

इस संबंध में पीएससी से निर्देश जारी किए गए हैं। इसी तरह चिकित्सा शिक्षा (आयुष) विभाग के तहत व्याख्याता द्रव्यगुण, काय चिकित्सा, रोग निदान एवं विकृति विज्ञान के 4 पदों पर भर्ती होगी। पीएससी की ओर से 16 अगस्त को यह साक्षात्कार दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए 42 उम्मीदवारों को चयनित किया गया है। इंटरव्यू के बाद मेरिट के आधार पर सूची जारी की जाएगी। इसके बाद पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी होगी।