रायपुर। राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। कुशालपुर इलाके में एक युवक पर चाकू से 6 से 7 बार वार किए जाने की जानकारी है। वहीं, सड्डू क्षेत्र में दो दोस्तों के घायल होने की खबर है। इनमें से एक युवक के पेट में चाकू मारा गया है।
दोनों घटनाओं के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की जानकारी सामने आई है। घटनाओं को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। फिलहाल चाकूबाजी के पीछे की वजह और आरोपियों से संबंधित विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही घटनाओं के कारणों और अन्य तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी।