राजनांदगाव- शिव शक्ति महिला मंडल डोंगरगांव के द्वारा 6 अगस्त से संगीतमय शिव महापुराण यज्ञ का आयोजन हनुमान मंदिर किल्ला पारा में रखा गया है। इसमें कथावाचक भागवताचार्य पंडित दीपक शर्मा उदयपुर होंगे। संगीतमय शिव महापुराण कार्यक्रम प्रतिदिन दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक होगा। कार्यक्रम में 6 अगस्त को कलश यात्रा नगर में निकलेगी।
सात अगस्त को वेदी स्थापना, हवन पूजन शिव महापुराण स्थापना होगी। आठ अगस्त को शिव पुराण, लिंग पूजा, नारद मोह, शिव सती चरित्र पर वर्णन होगा। नौ अगस्त को पार्वती जन्म, शिव-पार्वती विवाह, गणेश कार्तिक जन्म होगी। 10 अगस्त को त्रिसरासुर वध, जालंधर उद्धार होगा। 11 अगस्त को तुलसी महिमा, शिव का विविध अवतार होगा। 12 अगस्त को ज्योतिर्लिंग महिमा, दान चढ़ोतरी होगी। 13 अगस्त को रुद्राभिषेक जलधारा, यज्ञ, हवन पूर्णाहुति शोभायात्रा निकाली जाएगी।