योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंच रहे हैं,भूपेश सरकार के किसान हितैषी फैसले से मिल रही है किसानों को राहत : भोला राम साहू

त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरों

खुज्जी- छत्तीसगढ़ में पहली बार छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री बना है जो किसानों के विकास के लिए लगातार कार्य रहा है। भूपेश बघेल सरकार के किसान हितैषी फैसले से किसानों को लगातार राहत मिल रही है। मेहनतकश किसानों, मजदूरों और गरीबों के दर्द को महसूस कर राज्य सरकार ने अनेक योजना संचालित कर रही है। जिससे आज छत्तीसगढ़ प्रदेश के किसान मजदूर सभी वर्गों के लोग खुश नजर आ रहे हैं।

उक्त बाते विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुचे खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक भोला राम साहू ने चर्चा करते हुए कही ।उन्होंने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण आज देश में मंहगाई तेजी से बढ़ती  जा रहा है।

देश की जनता मोदी सरकार की वायदा खिलाफी कुशासन से मुक्ति के लिए 2024 के चुनाव का इंतजार कर रही है। किसानों की आय दोगुनी करने का वायदा पुरा नहीं किया। हर साल दो करोड़ युवाओ को रोजगार का वायदा मोदी जी भूल गए। 100 दिन में मंहगाई कम करने की बड़ी बड़ी बातें करने वाली मोदी के राज में मंहगाई चरम पर है।

दाल, तेल आंटा, टमाटर, सभी के दाम आसमान छू रहे हैं। साहू ने कहा कि खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में आगामी चुनाव में कांग्रेस का विधायक बनेगा जिसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता लगातार सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंच रहे हैं।