21 फरवरी 2023
राजनांदगांव। छुरिया क्षेत्र के ग्राम बागद्वार में श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन 13 फरवरी से 21 फरवरी तक किया जा रहा है। इसके कथावाचक पंडित कृपा शंकर मिश्रा जी के मुखारविंद से किया जा रहा है। इसके मुख्य यजमान नलेद्र कुमार साहू समाज सेवी एवं श्रीमती भेष बाई साहू उपाध्यक्ष जिला भाजपा महिला मोर्चा व उपाध्यक्ष जिला साहू संघ राजनांदगांव है।
संगीतमय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह में राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू ने व्यासपीठ से आशीर्वाद लिया और कथा श्रवण कर जिले की सुख समृद्धि, खुशहाली की कामना की और भागवत भगवान की आरती उतार कर पूजा अर्चना किया। इस दौरान जिला भाजपा महामंत्री कैलाश शर्मा ,घासी राम साहू महामंत्री जिला भाजपा किसान मोर्चा ,छुरिया मंडल के पूर्व अध्यक्ष अनिरुद्ध चंद्राकर, सुंदर राम साहू पूर्व मंडल अध्यक्ष, बोधन साहू महामंत्री, हिरदे देवांगन, दिलेश्वर मानिकपुरी, नवीन साहू आदि के साथ भागवत भगवान की पूजा अर्चना कर किया और कथावाचक पंडित जी से आशीर्वाद ग्रहण किया।

Facebook Conversations