युवक पर ईंट से किया हमला,मारपीट का वीडियो वायरल...
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

 रायपुर में चार-पांच लड़कों के गुट ने एक युवक के साथ मारपीट की, इस दौरान युवक पर ईंट फेंककर भी हमला किया हैं। इस दौरान जब युवक जान बचाने नेशनल हाइवे के किनारे नरेश इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में घुसा तो आरोपी वहां भी घुस गए। युवक से बांस के डंडे से जमकर मारपीट की। यह मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक वारदात रविवार रात पौने 9 बजे की है। इस दौरान वहां पर हंगामा की स्थिति बनी रही। बदमाशों की गुंडागर्दी और मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations