मोहला । कलेक्टर एस जयवर्धन के निर्देशानुसार जिला मोहला-मानपुर-अं. चौकी के विकासखण्ड अंबागढ़ चौकी के ग्राम पंचायत चिल्हाटी में जिला कौशल विकास प्राधिकरण के द्वारा कौशल पखवाड़ा का आयोजन किया गया। जिसमे कंप्यूटर ऑपरेटर, टेलर, मेशन, वर्मी कम्पोस्ट, गार्डनर, सूर्य मित्र, वेल्डिंग, मशरूम, इलेक्ट्रिकल इत्यादि विषयों के सम्बन्ध में युवाओं को जनपद पंचायत, कृषि विभाग, क्रेड़ा, उद्यानिकी विभाग, श्रम विभाग द्वारा जानकारी एवं काउंसलिंग किया गया। कौशल पखवाड़ा में पंचायत क्षेत्र के युवाओं ने भाग लिया। कौशल पखवाड़ा में जनपद पंचायत, उद्यानिकी, कृषि, क्रेड़ा, श्रम के अधिकारी/कर्मचारी, साथ ही बिहान योजना से लखपति दीदी भी उपस्थित रहे।
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

Facebook Conversations