युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी ने सोमनी ग्राम में किया कांग्रेस सदस्यता शिविर का शुभारंभ
त्वरित ख़बरें - जिला उपाध्यक्ष मानव देशमुख एवं जिला स.महासचिव नितेश अग्रवाल के नेतृत्व में सदस्यता शिविर लगाया गया

राजनांदगांव:-  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  मोहन मरकाम जी के निर्देशानुसार एवं प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्ण चंद्र कोको पाढ़ी जी के आदेशानुसार राजनांदगांव युवा कांग्रेस द्वारा लगातार कांग्रेस के डिजिटल सदस्यता एवं युवा कांग्रेस के एक बूथ १० यूथ जोड़ो अभियान चलाया जा रहा है , इसी क्रम में युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मानव देशमुख एवं युवा कांग्रेस जिला संयुक्त महासचिव नितेश अग्रवाल द्वारा सोमनी ग्राम में कांग्रेस सदस्यता शिविर लगाया गया जिसका शुभारंभ युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पूर्ण चंद्र कोको पाढ़ी एवं छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस सह प्रभारी राष्ट्रीय सचिव सुश्री एकता ठाकुर जी के हाथों किया गया |

युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी जी ने बताया कांग्रेस सदस्यता अभियान एवं युवा कांग्रेस एक बूथ दस यूथ अभियान का राजनांदगांव के ग्रामीण अंचल सोमनी ग्राम में शिविर लगाकर तेज़ी प्रदान की जारी है, राजनांदगांव जिला युवा कांग्रेस को २०००० कांग्रेस सदस्यता का लक्ष्य दिया गया है और सभी जिला पदाधिकारी एवं विधानसभा, ब्लॉक पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए निर्देश दिए गए है,

जिला उपाध्यक्ष मानव देशमुख ने बताया की महापौर हेमा देशमुख जी के सहयोग से लगाए गए कांग्रेस सदस्यता शिविर में राजनांदगांव ग्रामीण क्षेत्र के सोमनी ग्राम में अपने बीच युवाओं के प्रेरणाश्रोत छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के अध्यक्ष माननीय पूर्ण चंद्र कोको पाढ़ी जी को पाकर युवाओं में जोश भरा माहौल रहा युवाओं के साथ साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर सदस्य शिविर में कांग्रेस का सदस्य बनकर अपनी सहभागिता दी,

यह कार्यकर्म राजनांदगांव जिला उपाध्यक्ष मानव देशमुख एवं जिला संयुक्त महासचिव नितेश अग्रवाल के संयुक्त तत्वाधान में सोमनी में पंचायत मंच के समीप राजनांदगांव जिला युवा कांग्रेस द्वारा संपन्न हुआ, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जी के सोमनी पहुंचते ही युवाओं द्वारा आतिशबाजी एवं गगनचुंबी नारो के साथ भव्य स्वागत भी किया गया उक्त जानकारी सोमनी निवासी युवा कांग्रेस संयुक्त महासचिव नितेश अग्रवाल ने प्रदान की |

इस दौरान युवा कांग्रेस दुर्ग संभाग प्रभारी सुबोध हरितवाल, राजनंदगांव जिला प्रभारी गुलजेब अहमद , जिला पंचायत सदस्य अंगेश्वर देशमुख, प्रदेश महासचिव तथागत पांडेय, जिला सह प्रभारी संजीव नेताम ,दीक्षा पांडेय , जिला अध्यक्ष मनीष, प्रदेश सचिव पवन तिवारी, राजिकसोलंकी,उपसरपंच पंकज तिवारी, सदस्यता जोन प्रभरी शंकर देशलहरे, विधानसभा अध्यक्ष चेतन भानूशाली, सौरव वैष्णव, नितिन लोनहरे,भावेश शुक्ला, आदिल खेमानी के साथ राजनांदगांव जिला युवा कांग्रेस से राहुल वैष्णव मुकेश निर्मल विशु आजमानी सत्यम सिंह सौम्य शर्मा मनोज सोनी प्रतीक अग्रवाल किशन सिन्हा एफज़ खान ,गौरव चौरसिया नितिन पिल्ले लक्ष्य सिन्हा, सरफराज, सचिन यादव ,विक्की साहू, सोनू साहू, दीपक यादव, तरुण बिट्टू निर्मलकर, विक्रांत शुक्ला , अदिविक मिश्रा आदि ग्राम सोमनी, टेडसरा, खुटेरी, बैगाटोला के युवा एवं राजनांदगांव जिला युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे |

YOUR REACTION?

Facebook Conversations