मार्केटिंग हेड/निशा विश्वास -:
जनता से अपील करते है कि चन्दुलाल चन्द्राकर मेमोरियल कालेज,कचान्दुर- दुर्ग में कार्यरत कर्मचारियों के रोजगार दिलाने में हमारी मदद करे ,जिसमे समस्त कार्यरत कर्मचारियों के लिए किसी प्रकार का रोजगार संबधी विचार नही किया गया है
इस चिकत्सा महाविद्यालय में सभी नियुक्तिया नये सिरे से की जा रही है हमारी प्रार्थना है कि अधिकांश कर्मचारी महविद्यालय प्रारंभ होने के से ही सेवारत है हमारी आजीविका महाविद्यालय से जुडी हुई है हमने अपने जीवन के कीमती वर्ष इस महाविद्यालय को दिए है ,इनमे से कई कर्मचारी की उम्र अधिक हो चुकी है ,इससे इस चिकत्सा महाविद्यालय में कार्यरत कर्मचारियों के सम्मुख जीविकापार्जन की समस्या हो जाएगी एवं हमारे परिवार का जीवन यापन का यही मात्र विकल्प था यह चिकित्सा महविद्यालय का शासकीयकरण होने के पश्चात रोजगार का यह विकल्प हमसे छीना जा रहा है जिससे हम सभी कर्मचारी मानसिक अवसाद में चले गये है क्योकि हमें शासन द्वारा रोजगार नही दिया जा रहा है
हमारी जनता से प्रार्थना है की समस्याओ पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए महाविद्यालय के समस्त कर्मचरियों को रोजगार प्रदान करने में हमारी सहयोग करे हम सभी आजीवन आभारी रहेंगे I

Facebook Conversations