योग पर आधारित पेंटिंग की स्कूली बच्चों ने...
त्वरित खबरें-नागेशवरी वर्मा रिपोर्टिंग

भिलाई :- स्काउट-गाइड जिला संघ भिलाई की ओर से योग दिवस के परिप्रेक्ष्य में चित्रकला प्रतियोगिता  का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।  जिला कमिश्नर स्काउट एवं प्राचार्य भिलाई विद्यालय सेक्टर-2 विजय सिंह पवार में छात्रों को योग का महत्व समझाकर उन्हें अपने दैनिक जीवन मे योग को शामिल करने, प्रेरित किया। ज्ञातव्य है कि जिला शिक्षा विभाग के तत्वावधान में वर्ष भर स्काउट गाइड की गतिविधियां सक्रिय रूप से संचालित होती रहती है। अभी मई महीने में एक माह तक राज्यपाल और राष्ट्रपति पुरस्कार हेतु छात्रों को प्रशिक्षित किया गया। उक्त ग्रीष्मकालीन शिविर में छात्रों की बहुत बड़ी संख्या ने भाग लिया भाग लिया। यह जानकारी डी. ओ. सी एवं व्याख्याता सत्यनारायण साहू ने दी।

                                                                              Image

YOUR REACTION?

Facebook Conversations