दुर्ग:- समाज सेविका श्रीमती नीलू सजंय सिंह द्वारा वृद्धाश्रम पुलगांव स्थित बाल गृह बालक का दौरा किया। इस दौरान वृद्धों के बीच फल व खाने-पीने की सामग्री वितरित किया।समाज सेविका श्रीमती सिंह ने बताया कि पूरे साल हर मौसम में बड़े बुजुर्गो का ध्यान रखने और उनकी स्वास्थ्य की जानकारी लेने वृद्धाश्रम का दौरा करते है।उन्होंने ये भी बताया कि हमेशा की तरह वृद्धाश्रम जा कर उनकी बरसात में जरूरतमंद समाग्री एवं खानें की समाग्री देते है।आश्रम के सभी बुजुर्गों से मुलाकात कर उनकी समस्यों से अवगत होते है।उनसे उनकी जरूरत की चीजों को पूछकर क्या बुजुर्गों का ध्यान रखने और उनसे मिलकर उनकी स्वास्थ्य की जानकारी लेते रहते हैं।समाज सेविका ने बताया कि बच्चों के जन्मदिन से लेकर हर खुशियों वृद्धा आश्रम के बड़े बुजुर्गो के आशीर्वाद से शुरू होती है।उन्होंने ये भी बताया कि जिला अस्पताल सहित अन्य स्थानों में जाकर असहाय लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया जाएगा।इसका मूल उद्देश्य जरूरतमंदों के बीच राहत पहुंचाना है।समाज सेवी श्रीमती नीलू संजय सिंह ने बताया कि बुजुर्गों का सेवा पुनीत का काम है, जिसमें हम सभी को एक साथ हो कर यह करना चाहिए। अपने घर परिवार के बच्चों को भी इसमें शामिल करने की जरूरत है। समाज सेविका श्रीमती सिंह ने बताया समाजिक कार्य बढ़चढ़ कर करते हैं


Facebook Conversations