दुर्ग-: बच्चों को कुपोषण से मुक्ति दिलाने की लगातार वैश्विक स्तर पर कोशिश की जा रही है और इसके लिए वर्ल्ड बैंक भी लगातार सहयोगी भूमिका निभाता रहा है। सोमवार वर्ल्ड बैंक की टीम ने इसी उद्देश्य से पाटन ब्लाक के ग्राम कसही का दौरा किया।
विश्व बैंक की टीम ने सुपोषण अभियान का अध्ययन करने दो राज्य चुने हैं। इनमें एक छत्तीसगढ़ और दूसरा राज्य गुजरात है। छत्तीसगढ़ में यह टीम पाटन ब्लाक के ग्राम कसही पहुंची। यहां उन्होंने बच्चों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा गर्भवती माताओं से चर्चा की। टीम में ट्रिना, प्रैक्टिस मैनेजर हेल्थ न्यूट्रिशन साउथ एशिया, सीनियर हेल्थ स्पेशलिस्ट डा. दीपिका चौधरी शामिल थे।
वर्ल्ड बैंक की साउथ एशिया हेड ट्रिना दल की प्रमुख थी। उन्होंने बच्चों से पूछा कि चिक्की कैसा लगता है। बच्चों ने कहा कि बहुत बढ़िया। उन्होंने मौजूद अधिकारियों से कहा कि यह बहुत अच्छा लगता है बच्चों को मीठी चीजें पसंद हैं और चिक्की में प्रोटीन काफी मात्रा में होता है। कुपोषण दूर करने में प्रोटीन की बड़ी भूमिका है।

Facebook Conversations