विकासखंड धमधा अंतर्गत ग्राम घौठा में वृक्षारोपण कर दिया हरियाली का संदेश परंपरागत औजारों की पूजा कर मनाया गया हरेली त्यौहार
दुर्ग / धमधा / छत्तीसगढ़ के प्रथम त्यौहार हरेली जिसमें विशेष रूप से प्रकृति के उपकारों के प्रति लोग कृतज्ञता व्यक्त करते हुए किसान अपनी खेती बाड़ी से जुड़े औजारों का पूजन कर व प्रकृति के हरियर श्रृंगार का उत्सव मनाते हैं छत्तीसगढ़ अपने संस्कृति व परंपरा के लिए जाना व पहचाना जाता है इसी क्रम में ग्राम पंचायत घौठा में सामूहिक प्रयास से ग्राम में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत करीब 150 फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया गया व उनके संरक्षण के लिए सामूहिक संकल्प लिया गया व आने वाले समय में सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करने का भी संकल्प लिया गया | जहां एक और वृक्षों की अंधाधुंध कटाई हो रही है वही ग्राम के सभी लोगों में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं इस वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में विशेष रूप से ग्राम पंचायत सरपंच बालाराम सुनहरे एवं सचिव उल्लास राम वर्मा एवं पंचगण ग्राम समिति के सदस्य, सभी ग्रामीण जन ,अन्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित थे | साथ ही हरेली कार्यक्रम त्यौहार में विशेष तरह के खेल भी आयोजित कर ग्रामीण जनों ने हरेली त्यौहार का आनंद लिया और साथ ही हरियर छत्तीसगढ़ का संदेश छत्तीसगढ़ वासियों तक पहुंचाया |
जय जोहार जय छत्तीसगढ़ !!

Facebook Conversations