विकास  : छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं सहित  खाद्यान्न योजना पीडीएस के बेहतर हो रहे क्रियान्वयन की जानकारी
त्वरित खबरे - प्रभारी मंत्री श्री अमरजीत भगत पहुंचे रेडियो संगवारी एफएम 90.8 के स्टूडियो

राजनांदगांव 16 अगस्त 2022

 प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उभोक्ता संरक्षण, संस्कृति व जिले के प्रभारी मंत्री श्री अमरजीत भगत स्वतंत्रता दिवस के ध्वजारोहण कार्यक्रम पर राजनांदगांव पहुंचे थे। जहां राजनांदगांव स्थित कम्युनिटी रेडियो संगवारी के स्टूडियो में पहुंचकर सीधे प्रसारण से जुड़े और उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं, प्रदेश में हो रहे विकास, राज्य की संस्कृति, छत्तीसगढ फिल्म सिटी और सरकार की खाद्यान्न योजना पीडीएस के बेहतर हो रहे क्रियान्वयन पर विस्तार से जानकारी दी। रेडियो संगवारी के कार्यक्रम में उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर जिले वासियों, प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं देते हुए शांति प्रेम और भाईचारे और सद्भावना को बनाए रखने की बात कही। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष नवाज खान और अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations