वेटलिफ्टिंग रैंकिंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजनांदगांव की वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने फिर से सोना और चांदी जीतकर प्रदेश एवं जिले का नाम किया रौशन
त्वरित ख़बरें - जूनियर वर्ग में सोना जीतकर देश की नंबर वन वेटलिफ्टर बनी

राजनांदगांव 17  जून 2022। हिमाचल प्रदेश में चल रहे वेटलिफ्टिंग रैंकिंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजनांदगांव की वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने फिर से सोना और चांदी जीतकर प्रदेश एवं जिले का नाम रौशन किया है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। गौरतलब है कि जूनियर वर्ग 49 किलोग्राम में सोना जीतकर वे देश में नंबर वन वेटलिफ्टर बन गई हैं। जबकि सीनियर वर्ग में उन्होंने रजत पदक प्राप्त किया है। इस वर्ग में उन्होंने देश की नंबर वन वेटलिफ्टर मीराबाई चानू से मुकाबला किया था और रजत पदक प्राप्त किया।

Image

YOUR REACTION?

Facebook Conversations