वेदो की जननी है गायत्री माता--रविन्द्र वैष्णव
त्वरित ख़बरें - रिपोर्टिंग मुज्जम्मिल खान ब्यूरो राजनंदगांव

खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम आंको मे पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ व प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन किया गया जिसमे भारतीय जनता पार्टी के जिला मंहामंत्री रविन्द्र वैष्णव सम्मलित हुए. श्री वैष्णव जी ने ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि गायत्री माता को वेदो की जननी कहा जाता है,गायत्री मां के मंत्र को भी सर्वश्रेष्ठ मंत्र माना जाता हैं, गायत्री माता की उपासना द्वारा साधकों को बड़े-बड़े लाभ प्राप्त होते हैं,गुरू देव श्रीराम शर्मा आचार्य जी ने कहा है कि सद्ज्ञान की उपासना का नाम ही गायत्री उपासना है,जो इस साधना के साधक है उन्हें आत्मिक एवं सांसारिक सुखो की कमी नही रहती,ऐसा हमारा सुनिश्चित विश्वास और दीर्घकालीन अनुभव है.इस अवसर पर जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधी धर्मवीर चंन्द्रवशी जी,धन्ना यादव जी,शंकर साहु, खिलावन साहु, रमेश सिन्हा, उमनेश कुमार, कमलेश यादव, वर्मा सर,समते समस्त गायत्री परिवार के सदस्य व ग्राम वासी उपस्थित थे...

YOUR REACTION?

Facebook Conversations