वार्डो में जल समस्यों को लेकर महापौर हुए नाराज,कहा शीघ्र समस्या का निराकरण कर मुझे अवगत कराएं
त्वरित ख़बरें - -अधिकारियों की औचक बैठक बुलाकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश,पानी की समस्याओं को अमृत मिशन टीम अनदेखी न करे |

वार्डो में जल समस्यों को लेकर महापौर हुए नाराज,कहा शीघ्र समस्या का निराकरण कर मुझे अवगत कराएं

दुर्ग 12 अक्टूबर / नगर पालिक निगम सीमा अंतर्गत शहर के क्षेत्र के कुछ इलाकों में पानी की समस्यों को लेकर समस्या का निराकरण के लिए  महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज जलगृह विभाग मे अधिकारियों की बैठक लेकर उनसे आवश्यक चर्चा कर कार्यो को में गति लाने निर्देश दिये।इस मौके पर जलकार्य प्रभारी संजय कोहले,एमआईसी सदस्य भोला   महोविया,कार्यपालन अभियंता आरके पांडेय,सहायक अभियंता आरके जैन,सहायक अभियंता ए0आर0 राहंगडाले, उपअभियंता राजेन्द्र ढाबाले, उपअभियंता भीमराव,उपअभियंता मोहित गुप्ता तथा मिशन अमृत एजेंसी के कपिश दीक्षित व अन्य मौजूद थे ।महापौर  बाकलीवाल द्वारा शहर के मध्य क्षेत्र वार्ड शिक्षक नगर,तकिया पारा,गिरधारी नगर,तमेर पारा के अलावा ब्राम्हण पारा के घरों तक नियमित और पूरी क्षमता और फोर्स के साथ पानी नही पहुँचने पर शहर में अचानक हुए पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए महापौर द्वारा आवश्यक बैठक ली गई।जिसमें उन्हें अधिकारियों द्वारा जानकारी देकर अवगत कराया गया कि 7-8 दिनों पूर्व विधुत विभाग द्वारा संधारण कार्य करने से लगातार विधुत आपूर्ति प्रभावित होने के कारण पेयजल वितरण की व्यवस्था जिसमे थोड़ी कठिनाई आई और हमेशा शिवनाथ नदी इंटरवेल पर 42 एमएलडी  24 एमएलडी और 11 एमएलडी पम्प हाउस बहुत पुराना हो जाने के कारण निरन्तर संधारण करवाना पड़ता है,बरसात में नदी में कचरा,कुंभी भी बहकर आता है।जिसे निरंतर सफाई कर पेयजल व्यवस्था की जाती है,अभी तीन पम्प अचानक खराब हो गए थे,रिपेयर करवाते जा रहे है।इस मौके पर अधिकारियों ने कहा कि सात दिनों में जल प्रभाव की स्थिति सामान्य हो जाएगी और जिस क्षेत्र में पानी की कमियां है वहाँ टेंकर द्वारा जल पूर्ति की जा रही है।साथ ही अमृत मिशन के कार्यो में तेजी से काम चल रहा है इससे दोनों में भी सामंजस बना  जा रहा है।इसके कारण भी थोड़ा जल प्रभाव प्रभावित हो रहा है।

शिक्षक नगर,तकिया पारा,ब्राम्हण पारा क्षेत्र स्थिति को लिखते हुए पर्याप्त क्षमता से पानी की टंकिया नही भरा जा पा रहा था।शहर के जो उचले हिस्से में भौगोलिक रूप से बना हुआ है जैसे कि शिक्षक नगर ,तकिया पारा,सदर बाजार क्षेत्र में थोड़ी पानी की दिक्कत आई थी।एक सप्ताह के अंदर पानी की स्थिति एकदम सामान्य हो जाएगी,पानी की समस्या पम्प खराब होने के कारण नदी से पानी की सप्लाई की जाती है,उसकी आवक कम हो गई थी,उसके कारण पानी की टंकिया पर्याप्त मात्रा में नही भारी जा सक रही थी,शिव नाथ नदी इंटरवेल का पम्प खराब हो जाने के कारण समस्या आई है।महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि समस्या को जल्द सुधारने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये । जल्द पानी,आने का निर्धारित समय पर निर्धारित समय तक फोर्स के साथ निवासियों को पानी मिलेगा। महापौर बाकलीवाल ने आज नलघर स्थित 24 एमएलडी फिल्टर प्लांट में चल रहे नया पेनल बोर्ड लगाने का कार्य, नया मोटर फिटिंग कार्य, फिल्टर बदलने का कार्य करें। उन्होनें कहा 11 एमएलडी फिल्टर प्लांट पूरी क्षमता से प्रारंभ होने से पांच बिल्डिंग,जोगी नगर,तकिया पारा,गिरधारी नगर, ब्राम्हणपारा, खंडेलवाल कालोनी वार्ड के कुछ क्षेत्रों में निवासियों को पूरे समय तक पानी मिले । उनकी पानी की समस्या दूर होगी ।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations