Mausam Ki Jankari: उत्तर भारत में अब फिर मौसम (Weather) ने करवट बदल ली है। सुबह का मौसम तड़के ही ठंडा हो रहा है। तो वहीं मानसून अपने अंतिम दौर में है। जिसके चलते 16 अक्टूबर से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और बिहार (Delhi, Uttar Pradesh, Haryana, Punjab, Rajasthan and Bihar) में मानसून (Monsoon) की वापसी हो सकती है। जबकि तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है।
मौसम विभाग (IMD) की ओर से तेज बारिश को लेकर कई राज्यों में अलर्ट जारी रहा। मौसम विभाग ने बताया कि अभी मानसून की वापसी हो चुकी है। उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में बारिश की स्थिति बनी हुई है। वहीं दक्षिण भारत में ओडिशा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल जैसे राज्यों में जमकर भारी बारिश हुई है।
वहीं अगले 24 घंटे में केरल, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और कर्नाटक में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार भी हुई। ऐसे में अन्य राज्यों में छत्तीसगढ़, एमपी, मराठवाड़ा और बंगाल में लगातार बारिश हो रही है। अगले तीन दिनों तक पूर्वोत्तर भारत, बंगाल, झारखंड और बिहार में हल्की बारिश हो सकती है।
दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा में 16 से 18 अक्टूबर के बीच बारिश का अलर्ट है। जबकि 18 अक्टूबर को उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर और हिमाचल में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी।

Facebook Conversations