ठंडी हवाओ का असर ,पहली बार पारा 12 की नीचे
त्वरित ख़बरें - उत्तर से आ रही ठंडी हवाएं, सीजन में पहली बार पारा 12 की नीचे, इधर चिल्फी में पारा 7 डिग्री से कम

गुरुवार को उत्तर से आ रही ठंडी हवा से शहरवासी ठिठुरने लगे थे। न्यूनतम तापमान सीजन में पहली बार 11.6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। यह सामान्ग्र से 2 डिग्री सेल्सियस कम था। हालांकि अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस पर रहकर सामान्य था।


मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के मुताबिक उत्तर से आ रही हवा प्रबल होने के कारण मौसम अचानक बहुत सर्द हो गया था। चक्रवाती तूफान मंडौस के प्रभाव से शुक्रवार से मौसम का मिजाज फिर बदलेगा। न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। इससे ठंड का असर कम हो जाएगा।

गुरुवार को दिनभर ठंडी हवाएं कंपकपाने लगी थी। इसका असर टाउनशिप एरिया में खास दिखा। वैसे भी सामान्य स्थिति में टाउनशिप का तापमान पटरीपार से लगभग 2 डिग्री सेल्सियस कम ही रहता है। यही वजह रही कि यहां लोग दिनभर गर्म कपड़े में नजर आए। अब तक सर्दी के मौसम में यह सबसे अधिक कंपकंपाने वाली ठंड थी।

बादल छाने से फिर चढ़ेगा पारा, हल्की बारिश की भी संभावना बन रही है

मौसम वैज्ञानिक चंद्रा ने बताया कि चक्रवाती तूफान मंडौस दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित था, जो उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी की ओर 12 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ रहा है। 9 दिसंबर की सुबह तक इसकी प्रबलता बने रहने की संभावना है। उसके बाद यह कमजोर होते मध्य रात्रि में उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और उससे लगे दक्षिण आंध्र प्रदेश और श्रीहरिकोटा मछलीपट्टनम के पास पहुंचेगी।

मैदानी इलाके में सबसे अधिक ठंडा दुर्ग-भिलाई, दिन में बादल भी छाए रहे

प्रदेश के मैदानी इलाकों में सबसे अधिक ठंडा दुर्ग-भिलाई रहा। दुर्ग का न्यूनतम तापमान 11.6 और अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री रहा। जबकि राजधानी रायपुर कर क्रमश: 14.8 और 27.7, बिलासपुर 12.2 और 26.2, माना 12.2 और 27.2 और राजनांदगांव का न्यूनतम तापमान 12 और अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस रहा।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations