भारतीय टेनिस बाल क्रिकेट संघ के तत्वावधान में राजस्थान टेनिस बाल क्रिकेट संघ की ओर से 28वीं फेडरेशन कप टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप आज से राजस्थान के दौसा में शुरू हो रही है। 19 नवंबर तक होने वाली स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की टेनिस बाल क्रिकेट टीम की कप्तानी जे सुधा करेंगी। टीम में सोमिन ठाकुर, पूनम सोनवानी, पूजा साहू, भावना साहू, सोनम निर्मलकर, प्रिया साव, मनस्वी निर्मलकर, विद्या निर्मलकर, प्रज्ञा सोनी, जयश्री भारद्वाज, दीपेश्वरी ठाकुर, देवकी सोनवानी और मेगा देशमुख भी हैं।
कोच संतोष प्रसाद और मैनेजर खिलेश्वरी वर्मा तथा सहायक प्रबंधक अमित हरपाल होंगे। प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष बशीर अहमद खान, छत्तीसगढ़ प्रदेश टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष आरके श्रीवास्तव, सचिव अहमद खान ने खिलाड़ियों से मुलाकात की।

Facebook Conversations