त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरपालिकाओं के आम/उप निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में प्रेसवार्ता
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

दुर्ग, 17 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रेसवार्ता के माध्यम से त्रिस्तरीय पंचायतों एवं नगरपालिकाओं के आम/उप निर्वाचन 2024-25 हेतु निर्वाचक नामावली तैयार एवं पुनरीक्षण कार्यक्रम से मीडिया को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि नगरपालिकाओं हेतु प्रारंभिक निर्वाचक नामावली प्रकाशन 16 अक्टूबर 2024 एवं त्रिस्तरीय पंचायत हेतु प्रारंभिक निर्वाचन नामावली प्रकाशन 24 अक्टूबर 2024 निर्धारित की गई है। कलेक्टर ने दावें एवं आपत्तियों को प्राप्त करने हेतु निर्धारित स्थलों, आपत्तियों का निराकरण हेतु निर्धारित तिथियां एवं निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में  ’’जाबो’’ अंतर्गत किये गये जागरूकता संबंधी कार्य और अन्य आवश्यक विषय पर प्रकाश डाला।

प्रारंभिक प्रकाशन हेतु चिन्हांकित विविध स्थानों की जानकारी

कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन (स्थानीय निर्वाचन) दुर्ग में नगरीय निकायों के समस्त निर्वाचक नामावली 16 अक्टूबर 2024 को प्रारंभिक प्रकाशन। कार्यालय, रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी (राज.) दुर्ग/धमधा/पाटन/भिलाई-03 में 16 अक्टूबर 2024 का प्रारंभिक प्रकाशन। नगर पालिक निगम दुर्ग/भिलाई/रिसाली/भिलाई चरोदा में 16 अक्टूबर 2024 प्रारंभिक प्रकाशन। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर/अहिवारा में 16 अक्टूबर 2024 को प्रारंभिक प्रकाशन। नगर पंचायत धमधा/पाटन/उतई में 16 अक्टूबर 2024 को प्रारंभिक प्रकाशन किया गया।

दावें एवं आपत्तियां प्राप्त करने हेतु निर्धारित स्थलों पंचायतवार/निकायवार/वार्डवार कुल संख्या की विस्तृत जानकारी-

नगर पालिका निर्वाचन अंतर्गत नगर पालिक निगम दुर्ग/भिलाई/रिसाली/चरोदा-भिलाई एवं नगर पालिका परिषद अहिवारा एवं अमलेश्वर तथा नगर पंचायत धमधा/पाटन/उतई के वार्डों में दावा आपत्ति प्राप्त की जाएगी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations