दुर्ग के धमधा ब्लॉक में डायरिया ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है धमधा के अलग-अलग क्षेत्रों में डायरिया के मरीज सामने आने इलाके में हड़कंप मच गया है। पिछले तीन दिनों में डायरिया के 25 से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं जिन्हें जिले के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। धमधा सामुदायिक केंद्र में रोजाना 4 से 5 मरीज भर्ती हो रहे हैं।जिन्हें उल्टी दस्त जैसे समस्या आ रही है कई लोगों को कमजोरी भी हो रहा है कुछ लोग ज्यादा गंभीर होने की वजह से उन्हें बड़े अस्पतालों में भेजा जा रहा है डायरिया के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार धमधा क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में निरीक्षण कर रही है और लोगों के घरों की जांच कर रहे हैं इसके अलावा जिन भी लोगों में डायरिया के लक्षण दिख रहे हैं उन्हें दवाईयां दिया जा रहा है और ज्यादा डायरिया से प्रभावित मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है धमधा स्वास्थ्य विभाग के बीएमओ डीपी ठाकुर ने बताया कि डायरिया के मरीज मिलने के बाद प्रभावित क्षेत्र में सर्वे कर रहे हैं और घरों में क्लोरीन दवाई का वितरण कर रहे हैं इसके अलावा यहां पर नालियों के बीच पाइप लाइन बिछाई गई है उन पाइपलाइन से पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं यहां पर डायरिया फैलने का सबसे बड़ा कारण दूषित पानी है जिसकी वजह से इलाके में डायरिया फैल रही है नालियों के बीच से पीने के पानी की पाइप बिछी हुई है और पाइप लीकेज है पीने के पानी के जरिए नाली का पानी भी लोगों के घरों तक पहुंच रहा है और लोग इस पानी को पीकर डायरिया बीमारी की जद में आ रहे हैं इलाके में काफी गंदगी है जिसकी वजह से डायरिया के मरीज इन इलाके से ज्यादा से ज्यादा बढ़ रहे हैं।

Facebook Conversations