मरीज के शुगर लेवल को देखते हुए 05 युनिट इन्सुलिन लगाया गया था सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवभोग के बीएमओ ने दी जानकारी
गरियाबंद 01 जुलाई 2024/ देवभाेग क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से जारी है, बंद जैसी कोई स्थिति नही है। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवभोग के बीएमओ ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 जून 2024 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र-देवभोग में योगीराज माखनलाल कश्यप एवं उनके सहयोगी द्वारा चिकित्सा अधिकारी एवं नर्सिंग स्टाफ से दुर्व्यवहार एवं अभद्रता के विरूद्ध थाना देवभोग में रात 11.00 बजे लगभग एफआईआर दर्ज करवाने के लिए गये थे किन्तु रात को थाना देवभोग में एफआईआर दर्ज नहीं होने के कारण सुबह डाक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ पुनः थाना देवभोग में एफआईआर दर्ज करवाने गये थे। बीएमओ ने बताया कि फिल्ड के समस्त अधिकारी - कर्मचारियों का प्रत्येक शनिवार को सेक्टर बैठक होता है, सभी सेक्टर बैठक में शामिल होने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र-देवभोग आये थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र-देवभोग के वस्तु स्थिति को देखकर समस्त फिल्ड के अधिकारी - कर्मचारी सहित समस्त डाक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ के सपोर्ट हेतु थाना गये थे। इस दौरान आपातकालीन सेवाऐं जैसे किडनी के मरीजों का डायलिसिस किया जा रहा था।
इसी प्रकार बीएमओ देवभोग ने मीडिया में प्रसारित खबर ' 10 युनिट से अधिक इन्सुलिन चढ़ा दिया' इसे सिरे से नकारते हुए कहा है कि डॉ. द्वारा मरीज का शुगर लेवल को देखते हुए 05 युनिट इन्सुलिन लगाया गया था। इसका रिकॉर्ड स्वास्थ्य विभाग के पास दस्तावेज के रूप में मौजूद है। बीएमओ देवभोग ने बताया कि मरीज के परिजनों को डाक्टर के देखरेख में भर्ती रहने की सलाह दी गई थी। किन्तु मरीज एवं परिजन योगीराज माखनलाल कश्यप के बातों मे आ कर डाक्टर की सलाह का विरोध कर अस्पताल से चले गये।

Facebook Conversations