स्व. भागवत साहू के योगदानों को साहू समाज कभी नही भूल पाएगा : अध्यक्ष भागवत साहू :
त्वरित खबरे :

23 फरवरी 2023

राजनांदगांव। ग्राम कोटराभांठा (सुरगी) स्वर्गीय भागवत साहू (समाजसेवी) जिला साहू संघ राजनांदगांव के पुण्य स्मृति पर परम पूज्य वेदांताचार्य सुकृत दास साहेब द्वारा चौका आरती किया गया एवं आमीन माता महिला ग्रंथ पार्टी भिलाई द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया।

स्व. भागवत दास साहू की स्मृति में जिला साहू संघ राजनांदगांव अध्यक्ष भागवत साहू, कुलेश्वर साहू अध्यक्ष नगर साहू संघ, माधव साहू संगठन सचिव, चंद्रशेखर साहू न्याय प्रकोष्ठ सदस्य, डॉ महेश साहू संगठन सह सचिव ,यशवंत साहू संयोजक अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ, जीवन लाल साहू अध्यक्ष साहू समाज परिछेत्रीय् सूरगी मुड़पार, गिरधारी साहू ,रूपेंद्र साहू सहित सामाजिक बंधुओं ने स्वर्गीय भागवत साहू के तैलचित्र के समक्ष श्रीफल भेंट कर साहू समाज मे उनके योगदानों को याद किया गया और अध्यक्ष भागवत साहू ने कहा कि स्वर्गीय भागवत साहू जी का इस दुनिया से चले जाना समाज के लिए एक बहुत बड़ी अपूर्णनीय क्षति है समाज के कार्यों पर स्वर्गीय साहू जी सदैव अग्रणी रहे हैं और उनके कार्य के लिए साहू समाज सदैव ऋणी रहेगा।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations