12/सितंबर/2022
जिसके विचार सुंदर हो वह व्यक्ति कभी भी कहीं पराजित नहीं होता, सफलता उसको निश्चित मिलती है। मेहनत , कर्म और उचित ज्ञान के बिना कोई भी व्यक्ति सफलता हासिल नहीं कर सकता। सफलता की प्राप्ति के लिए आपके मन और विचारों का शुद्ध होना भी आवश्यक है।
सुविचार मानव को प्रेरणा देते हैं और उनके सफलता के मार्ग की सीढ़ी बनकर उनके जीवन में एक माध्यम बनती है। माना जाता है और गीता का भी यही उपदेश है कर्म सबसे श्रेष्ठ है जैसा व्यक्ति कर्म करता है उसे वैसा ही फल मिलता है भाग्य असफलता यह सब व्यक्ति के मन की उपज है।
जो व्यक्ति सफलता की प्राप्ति चाहता है वह छोटे-मोटे घटनाओं और असफलता से कभी नहीं घबराता। जिस प्रकार घोर तूफान में भी कश्ती नहीं डूबती क्योंकि उसको समुद्र के सामने झुकना पसंद नहीं, वही कश्तियां किनारा पाती है अर्थात सफलता को प्राप्त करती है।
आशा करते हैं आप उपरोक्त बातों से सहमत होंगे और नीचे दिए गए अनेकों सुविचार को अपने जीवन में अपनाकर सफलता के मार्ग को चुनते हुए उसे प्राप्त करेंगे इसी आशा के साथ सुविचार का भंडार प्रस्तुत है –
” आप जिसे बल से नहीं हरा सकते
उसे बुद्धि से अवश्य हरा सकते हो। “
” उन पर ध्यान देना बंद कीजिए
जो आपके पीठ पीछे कहते हैं
इसका सीधा संबंध है आप उनसे बेहतर हैं। “
” भरोसा रखना खुद पर
यहां तक आए हो तो आगे भी जाओगे। “
अपने समस्याओं की पहचान खुद करें
दूसरे तो उलझन पैदा करेंगे। “
” देखा हुआ सपना सपना ही रह जाता है
जब तक व्यक्ति अपना पसीना नहीं बहाता है। “
“अगर जीवन में सफलता प्राप्त करनी है तो
मेहनत पर विश्वास करें
किस्मत की आजमाईश तो जुए में होती है। “
” सभी समस्या का हल मिल सकता है
बस आप शांति से उसका हल ढूंढे तो। “
” किसी के दुख में सलाह नहीं , साथ दीजिए। “
” अनुमान गलत होते हैं,
अनुभव नहीं। “
” जो आपको जिताने के लिए हार स्वीकार कर लेता है
उससे आप कभी जीत नहीं सकते। “
दुनिया में सबसे बुरा क्या हो सकता है
एक लक्ष्य हीन जीवन जीना

Facebook Conversations