Sushant Singh Rajput की तरह फ्लैट में मृत पाई गईं 20 साल की ये एक्ट्रेस, इस सीरियल में आ रहीं थी नजर…
त्वरित खबरे

16 मई 2022

एक्टर Shushant Singh Rajput के मौत से दुनिया अब भी उबर नहीं पाई है. उनका युं अचानक आत्महत्या करना उनके फैंस को रास नहीं आया, Shushant की मौत के बाद से ही उनके फैंस उनके लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं. हाल ही में खबर मिली है कि बंगाली अभिनेत्री पल्लवी डे कोलकाता के गरफा में अपने फ्लैट में मृत पाई गईं. युवा अभिनेत्री पल्लवी डे ने 20 साल की उम्र में आत्महत्या कर लिया है. पल्लवी टीवी शो ‘मन माने ना’ में मुख्य भूमिका निभा रही थीं.


पुलिस कर रही है पल्लवी डे मामले की जांच

रिपोर्ट्स के अनुसार, बताया जा रहा है कि वह पंखे से लटकी मिली थीं. इसके बाद पल्लवी को आनन फानन में बांगुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही हैं आखिर एक्ट्रेस ने ऐसा कदम क्यों उठाया. उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पल्लवी के निधन की खबर से उनके फैंस को काफी धक्का लगा है.

दो दिन पहले की थी शूटिंग

‘मन माने ना’ में भी काम कर चुकीं उनकी कोस्टार अनामित्रा बताब्याल इस खबर से सदमे में हैं. उन्होंने दो दिन पहले ही पल्लवी के साथ शूटिंग की थी. उन्होंने कहा, ”मैं पूरी तरह सदमे में हूं. हमने 12 मई को टेलीविजन शो के लिए शूटिंग की और बाद में उनके साथ बातचीत की. मुझे अभी भी इस खबर पर विश्वास नहीं हो रहा है.”

टीम के एक अन्य सदस्य ने कहा कि “वह दो दिन पहले शूटिंग में शामिल हुई थीं और हमें नहीं पता था कि वह किसी बात को लेकर उदास या परेशान थीं. मुझे अब भी विश्वास नहीं हो रहा है कि वह नहीं रहीं.”

पल्लवी टेलीविजन धारावाहिक ‘रेशम झांपी’ में एक अहम भूमिका निभाते हुए एक घरेलू नाम बन गई. उन्होंने टीवी प्रोजेक्ट ‘अमी सिराजेर बेगम’ हासिल किया, जिसमें सीन बनर्जी मुख्य भूमिका में थीं. हालांकि शो कुछ समय के लिए चला, लेकिन पल्लवी और सीन ने पीरियड पीस की मुख्य जोड़ी के रूप में एक अच्छा प्रशंसक आधार प्राप्त किया. अभिनेत्री इन दिनों ‘मन माने ना’ में मुख्य भूमिका निभा रही थी, जिसमें सैम भट्टाचार्य मुख्य भूमिका में हैं, जबकि अभिनेत्री अंजना बसु शो में एक नकारात्मक भूमिका निभा रही हैं.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations