दुर्ग, । नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा राज्य शासन के निर्देशानुसार सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत शहर में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में प्रतिदिन प्रातः 09:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक आयोजित हो रहे हैं। इन शिविरों का उद्देश्य शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं में पारदर्शिता लाना, उनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना तथा नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना है, जिससे सुशासन को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।
इसी क्रम में को शासकीय प्राथमिक शाला, कतुलबोर्ड (वार्ड क्रमांक 60) में विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में वार्ड क्रमांक 14 से 24, 47, 58, 59 एवं 60 के नागरिकों को लाभ मिलेगा।
शिविर में राशन कार्ड, श्रमिक कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आधार कार्ड, सूर्य योजना सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं से संबंधित समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। साथ ही नागरिकों की शिकायतों एवं मांग संबंधी आवेदनों का भी मौके पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा समस्त वार्डवासियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का त्वरित निराकरण कराएं तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ उठाएं।
जनसंपर्क
राजू बक्शी

Facebook Conversations