सुशासन तिहार 2026: आमगांव कु. शिविर में 882 आवेदनों का मिला समाधान, हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ वितरण
त्वरित खबरे(अरुण रिपोर्टिंग)

राजनांदगांव,  जिले के छुरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत आमगांव कु. में सुशासन तिहार 2026 के तहत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। राज्य शासन की मंशा के अनुरूप आयोजित इस शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना था। शिविर में ग्रामीणों की भारी भागीदारी देखने को मिली और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित होकर लोगों की समस्याओं को सुना तथा समाधान की दिशा में त्वरित कार्रवाई की। आमगांव कु. क्लस्टर में आयोजित इस शिविर में 13 ग्राम पंचायतों अछोली, आमगांव, चिरचारीकला, चिरचारीखुर्द, घुपसाल, हालाडुला, केरेगांव, खुर्सीटिकुल, कुमरदा, मुंजालकला, मुंजालपथरी, सागर और सोमाझीटीया के ग्रामीण शामिल हुए। शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, खाद्य, स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्युत, वन, श्रम तथा पशुपालन विभाग सहित कई विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे। इन स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उनकी समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। शिविर में कुल 882 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें सभी आवेदन मांग संबंधी थे। विभागीय अधिकारियों ने तत्काल निराकरण योग्य मामलों का मौके पर ही समाधान कर लोगों को राहत प्रदान की। शिविर के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत जिन हितग्राहियों ने अपने आवास का निर्माण पूर्ण कर लिया था, उन्हें अभिनंदन प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं बिहान महिला स्व-सहायता समूहों को स्वरोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 12 लाख रुपए के ऋण स्वीकृति चेक वितरित किए गए। इसके अलावा पात्र हितग्राहियों को नए राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृति पत्र और स्वच्छता किट प्रदान की गई। मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित गोद भराई कार्यक्रम शिविर का मुख्य आकर्षण रहा। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य देखभाल और सुरक्षित मातृत्व से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें पोषण किट वितरित कर बेहतर स्वास्थ्य के लिए जागरूक किया गया। शिविर में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की सक्रिय उपस्थिति रही। जिला पंचायत अध्यक्ष  किरण वैष्णव, जनपद पंचायत अध्यक्ष  संजय सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य  गोपाल सिंह भूआर्य,  अनीता मंडावी और  बीरम मंडावी सहित कई जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके अलावा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष  गीता घासी साहू, जनपद पंचायत सदस्य श्री एकांत चंद्राकर,  लक्ष्मी मंडावी, भेष बाई, भारती देवांगन, डॉ. ओम प्रकाश चंद्रवंशी,  पिंकी देवपंद्रो, जनपद पंचायत सीईओ होरीलाल साहू तथा तहसीलदार  विजय कोठारी सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। शिविर ने ग्रामीणों को शासन से सीधे जुड़ने और अपनी समस्याओं के समाधान का बेहतर मंच प्रदान किया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations