सरगुजा।जिले के अंबिकापुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां छुही खदान में मिट्टी निकलने गए ग्रामीण हादसे का शिकार हो गए है। छुही खदान धसने से दो लोगों की मौत दबकर मौत हो गई है।जानकारी के अनुसार दोनों ग्रामीण सुबह 6 बजे छूही मिट्टी निकालने गए थे। तभी मिट्टी निकालने के दौरान खदान धंस गई और दबने से दोनों ग्रामीणों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। घटना कुन्नी चौकी क्षेत्र के जमदरा बिजोरा नाला के पास की है। सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाकर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
त्वरित ख़बरें रिपोर्टिंग

Facebook Conversations