सट्टा खिलाने वाले आरोपी पर सिटी कोतवाली पुलिस की कार्यवाही – नगदी सहित गिरफ्तार
त्वरित ख़बरें : ज़ाफ़रान खान रिपोर्टिंग

दुर्ग  थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तकियापारा गुज्जर धर्मशाला के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से सट्टा-पट्टी लिखकर सट्टा खिला रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। मौके पर बताये हुलिया अनुसार एक व्यक्ति को पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में अपना नाम अजहर, उम्र 22 वर्ष, निवासी तालाब के पास तकियापारा, दुर्ग बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 01 नग सट्टा-पट्टी, 01 नग डाटपेन एवं नगदी रकम 1170/- रुपये बरामद हुए। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

घटना स्थल : तकियापारा गुज्जर धर्मशाला के पास, दुर्ग

आरोपी का नाम :

1. अजहर, उम्र 22 वर्ष, निवासी तालाब के पास तकियापारा, दुर्ग

जप्त सामग्री :

1. एक नग सट्टा-पट्टी

2. एक नग डाटपेन

3. नगदी रकम 1170/- रुपये

सराहनीय कार्य : उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली के प्र.आर. अजय विश्वकर्मा, आरक्षक प्रशांत पाटनकर एवं आरक्षक थॉमसन पीटर की सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अवैध जुआ/सट्टा गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations