⁕ सटरियो पर चिखली पुलिस कार्यवाही।
⁕ नगदी 1760 रूपये 03 नग सट्टा पट्टी, 02 नग डाट पेन, 01 नग कैल्कुलेटर जप्त।
पुलिस अधीक्षक महोदय मोहित गर्ग के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहूल देव शर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने अवैध गांजा - शराब बिक्री, जुआ, सटटा, तथा असामजिक तत्वों के विरूद्ध चलाए जा रहे सतत अभियान के तहत दिनांक 07.05.2025 को मुखबीर सूचना पर से ग्राम गठूला नाला हनुमान मंदिर के सामने रोड मे आरोपी देवीचंद मारकंडे पिता छबिलदास उम्र 48 साल साकिन परमालकसा मोहल्ला हाई स्कुल के पास राजनांदगांव के कब्जे से नगदी रकम 01 नग सट्टा पट्टी, 01 नग डाट पेन, नगदी रकम 760/- रूपये एवं घटना स्थल ग्राम गठुला मुक्तिधाम के पास आरोपी राजू विश्वकर्मा पिता स्व. परदेशी विश्वकर्मा उम्र 35 साल साकिन ग्राम गठुला ओपी चिखली राजनांदगांव के कब्जे से 02 नग हिसाब-किताब (सट्टा पट्टी), 02 नग कापी, 01 नग डाटपेन, 01 नग कैलकुलेटर, नगदी रकम 1000 रूपये को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4,6 अपराध कायम कर वैधानिक कार्यवाही की गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरी. उमेश बघेल, प्र.आर. 519 सुरेन्द्र रामटेके, अरूण नेताम, म0प्र0आर0 वंदना पटले आर. 959 गोपाल पैकरा, चौकी चिखली स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका एवं सराहनीय योगदान रहा है।

Facebook Conversations