राजनांदगांव- महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख द्वारा आज वार्ड नं. 45 के सृष्टि कालोनी व खण्डेलवाल कालोनी में उद्यान निर्माण तथा वार्ड नं. 51 हल्दी में उद्यान व मुक्तिधाम उन्नयन कार्य के लिये दोनो वार्ड में आयोजित कार्यक्रम में पूजा अर्चना कर, श्रीफल फोड कर, गेती चलाकर भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व महापौर नरेश डाकलिया, महापौर परषिद के प्रभारी सदस्य संतोष पिल्ले, श्रीमती दुलारी बाई साहू व गणेश पवार, जिला योजना समिति के सदस्य अमीन हुड्डा सहित वार्ड नं. 45 के पार्षद गगन आईच एवं वार्ड नं. 51 के पार्षद केवल साहू, पूर्व पार्षद अवधेष प्रजापति विशेष रूप से उपस्थित थे। वार्ड नं. 45 में भूमिपूजन के पूर्व सृष्टि कालोनीवासी तथा खण्डेलवाल कालोनीवासियों ने अतिथियों का स्वागत किया। इसी प्रकार वार्ड नं. 51 में भूमिपूजन के पूर्व हल्दीवासियों ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ से आत्मीय स्वागत किया।
दोनो वार्ड के कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि वार्डवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये राज्य प्रवर्तित योजनांतर्गत सृष्टि कालोनी में 13.65 लाख रूपये की लागत से उद्यान निर्माण तथा खण्डेवाल कालोनी में 8.10 लाख रूपये की लागत से उद्यान निर्माण एवं हल्दी में 20.56 लाख रूपये की लागत से उद्यान निर्माण व 19.14 लाख रूपये की लागत से मुक्तिधाम उन्नयन कार्य किया जा रहा है, उद्यान में बाउण्ड्रीवाल, पाथवे का निर्माण कर वृक्षारोपण, विद्युतिकरण किया जायेगा साथ ही खेल उपकरण लगाया जायेगा। जहॉ वार्डवासी मनोरंजन करने के साथ साथ प्रातःकालीन भ्रमण कर सकेंगे एवं बच्चे खेल का आनंद उठायेगे। उन्होंने कहा कि मांग अनुसार इसी प्रकार वार्ड में अन्य कार्य कराये जोयेगें। इस अवसर पर उप अभियंता अनुप पाण्डे एवं श्रीमती ज्योति साहू सहित कालोनी एवं वार्डवासी उपस्थित थे।
\

Facebook Conversations