सरपंच कृष्णा साहू ने कुदाली चलाकर नाली निर्माण का किया शुभारंभ0 भेड़ीकला निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर : सरपंच कृष्णा साहू
त्वरित खबरे :

27 फरवरी 2023

राजनांदगांव। ग्राम पंचायत भेड़ी कला में छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मुख्यमंत्री व राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र विधायक माननीय डॉ रमन सिंह द्वारा विधायक निधि मद से 5 लाख रुपए के नाली निर्माण कार्य के लिए स्वीकृति प्रदान किया गया। जिसका भूमिपूजन के अवसर पर मुख्य अतिथि कृष्णा साहू सरपंच ने कुदाली चलाकर, विधिवत पूजा अर्चना कर नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस दौरान साथ मे अजीत राम देवांगन उप सरपंच, जितेंद्र देवांगन पंच ,शेष नारायण देवांगन पंच, उमेश देवांगन ,नेक लाल देवांगन, गंगोत्री साहू ,नागेश्वरी पटेल, शिव यादव ,माधव यादव, आशीष देवांगन, बॉबी देवांगन आदि के कर कमलों से भूमिपूजन किया गया।

सरपंच कृष्णा साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की देन से ग्राम पंचायत भेड़ीकला निरंतर विकास की प्रगति की ओर अग्रसर है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations