संस्कृतभारती द्वारा मनाया गया दीपावली मिलन....!
त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिर्पोटिंग

संस्कृतभारती द्वारा मनाया गया दीपावली मिलन...!

संस्कृतभारती, राजनांदगांव द्वारा विगत दिनों बालाजी मंदिर, स्टेशन पारा में दीपावली मिलन कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में संस्कृतभारती की जिला मंत्री डॅा. आकांक्षा विश्वकर्मा द्वारा संस्कृत के गीतों द्वारा दीपावली त्यौहार की महत्ता को बताया गया, नगराध्यक्ष डॅा. शंकर मुनि राय द्वारा  काव्य पाठ किया गया व बच्ची अपर्णा साहू द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग इत्यादि का श्लोक वाचन  किया गया। कार्यक्रम मेें उपस्थित सभी लोगों ने एक साथ गीता के द्वादश अध्याय का वाचन किया।  इस कार्यक्रम में प्रान्त शिक्षण प्रमुख नरेन्द्र साहू ,नरेन्द्र धमगेश्वर, सतीश तिवारी,  पिंकी साहू,  संगीता गुप्ता, श्रीमती माधवीलता इत्यादि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations